फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

संक्रमितों की खंगाली हिस्ट्री, अन्य जिलों के लोग भी आए थे संपर्क में

Thu, 16 Apr 2020 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। तीन कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मशक्कत और बढ़ गई है। कासगंज प्रशासन के अलावा एटा और बदायूं प्रशासन भी सतर्क हो गया है क्योंकि एक कोरोना संक्रमित की जन्मदिन पार्टी में एटा और बदायूं से उनके रिश्तेदार भी आए थे। इसके अलावा अन्य दो संक्रमितों के संपर्क में आस पास के कई गांव के लोग आए थे। अब तक खंगाली गई हिस्ट्री में सौ से अधिक लोग सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक शासन की खंगाली गई हिस्ट्री में पाया गया है कि कासगंज के मोहल्ला मोहन में जो युवक संक्रमित मिला था। उसके यहां 9 अप्रैल को जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें बदायूं और एटा जिले से उसके रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। ऐसे में कासगंज प्रशासन ने एटा और बदायूं जिला प्रशासन को रिश्तेदारों की सूची भेज दी है। ताकि उन लोग की भी निगरानी हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा कासगंज संक्रमित की अब तक की ट्रैैवल हिस्ट्री में 57 लोगों के संपर्क में आने की बात सामने आई है। वहीं गोयती में जो संक्रमित मिला है उसकी हिस्ट्री में पाया गया है कि सलेमपुर बीबी का एक डॉक्टर, मेडिकल संचालक, कासगंज कोतवाली के गांव नमैनी के लोगों सहित 33 लोग उसके संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगला अब्दाल के संक्रमित के संपर्क में पड़ोस के गांव राजा रिजोला के दो नाई और रानी डामर के रिश्तेदारों सहित 10 से अधिक लोग संपर्क में आए। यहां सबसे बड़ा चिंता का विषय यह बना हुआ है कि डॉक्टर और नाई प्रतिदिन तमाम लोगों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में यदि वे लोग भी संक्रमित हुए तो मुसीबत बढ़ सकती है।
- संक्रमितों की हिस्ट्री खंगालने का अभियान लगातार जारी है। अब तक खंगाली गई हिस्ट्री में जो लोग सामने आए हैं उनको क्वारंटीन किया है।- ललित कुमार, एसडीएम, सदर।

- जो लोग नगला अब्दाल के संक्रमित के संपर्क में आए थे। उन सभी को चिह्नित किया जा रहा है। एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।सभी को क्वारंटीन किया है। - गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed