फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

अब बिना मास्क के घर से बाहर निकले तो खैर नहीं

Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। अब किसी आवश्यक कार्य से जाने के लिए बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले तो कार्रवाई तय है। प्रशासन ऐसे लोगों पर एपिडेमिक एक्ट 1887 तथा उत्तर प्रदेश डिजीज ‘कोविड-19’ 2020 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग के प्रमुख सचिव ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वचाव व रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति को (मास्क) पहनना अनिवार्य है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मास्क प्रयोग में लाया जा सकता है। किसी सादा कपड़े का तीन परत वाला फेस कवर अपने घर पर बनाया जा सकता है। इस फेस कवर को साबुन से धोकर ही उपयोग करें।
विज्ञापन

फेस कवर न होने की स्थिति में गमछा, रुमाल, दुपट्टे का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैै। कभी भी उपयोग में लाया हुआ किसी भी प्रकार का फेस कवर बिना साबुन से अच्छी तरह धोए प्रयोग में ना लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी को मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। बाजार में निकलते समय इस बात का ध्यान रखें। यदि कोई व्यक्ति इस कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीपी सिंह जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed