फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

तीन संदिग्ध जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 07 Apr 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जिले में कोरोना के संदिग्धों के मिलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को तीन संदिग्धों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसके अलावा छह मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सोरों में एक युवक कुछ दिन पहले दिल्ली से आया है, इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो टीम उसके घर पहुंच गई। युवक के जमात में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते युवक और उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सहसवान से आए युवक की जांच के बाद कोरोना के लक्षण मिलने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए है। जिला अस्पताल में भरगैन के तीन लोग पहले से ही भर्ती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग अलग स्थानों पर जांच के बाद बाहर से आने वाले लोगों को उनके घरों पर ही होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच की नहीं आई रिपोर्ट
कासगंज। जिला अस्पताल में पहले से भर्ती चल रहे पांच लोगों की कोरोना की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए थे, लेकिन अभी तक इसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जबकि पहले से भर्ती पांच लोगों की जांच रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। डा. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed