फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infected elderly, sick and children will not get home isolation facility in agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण से मौत की दर बढ़ी, अब बीमार, बुजुर्ग-बच्चों को होम आइसोलेशन नहीं

Sat, 05 Dec 2020 07:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 07:39 PM IST
सार

  • आगरा में अब बुजुर्ग, बीमार और बच्चों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं दी जाएगी। स्वस्थ लोगों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा बनी रहेगी।

विज्ञापन
Corona infected elderly, sick and children will not get home isolation facility in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा खत्म कर दी गई है। इनको अस्पताल में रखा जाएगा। संक्रमण से बढ़े मौत के मामलों के चलते यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की जानकारी में आया कि घर में बीमार लोगों की देखभाल बेहतर नहीं हो पा रही, हालत ज्यादा नाजुक होने पर मरीजों को अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। इसी कारण बीते महीने नंवबर में संक्रमित 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के मरीज ज्यादा रहे, इनमें उच्च रक्तचाप, सांस, मधुमेह बीमारियां भी थीं। 
विज्ञापन



ऐसे में 10 साल से कम उम्र के बच्चे, 60 साल से अधिक उम्र के लोग और मधुमेह, उच्च रक्चाप, किडनी, लिवर, कैंसर, सांस रोग, फेफड़े, टीबी समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोग अगर संक्रमित हो जाते हैं तो उनको अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम बनाएगी केस हिस्ट्री

संक्रमित होने पर सर्विलांस टीम मरीजों के यहां जाकर केस हिस्ट्री तैयार करेगी, इसमें उनको बीमारी के बारे में पूछा जाएगा, क्या किसी बीमारी का अभी इलाज भी चल रहा है, इस जानकारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 

5454 मरीज पा चुके हैं होम आइसोलेशन की सुविधा

अगस्त में संक्रमित मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई थी। इसमें अभी तक 5454 लोग लाभ ले चुके हैं। इसमें से 478 लोग अभी होम आइसोलेशन में हैं और 4976 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।

अस्पताल में भर्ती होंगे बच्चे-बुजुर्ग और बीमार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बीमार, बच्चे और बुजुर्गों को होम आइसोलेशन में न रखकर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यह कदम मरीजों की बेहतरी के लिए है। इससे उनकी बेहतर देखभाल हो सकेगी, तबियत बिगड़ने पर तत्काल इलाज भी मिल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed