फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mathura Two Death Due To Covid Infection 19 Positive Case

Corona In Mathura: कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 19 नए पॉजिटिव मरीज मिले

Wed, 05 Aug 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Aug 2020 12:20 AM IST
सार

जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 969

विज्ञापन
Corona In Mathura Two Death Due To Covid Infection 19 Positive Case
कोरोना सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 19 नए केस और मिले। जनपद में कोरोना से मृतकों की संख्या 41 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 969 हो गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को गांव चौमुहां के एक गांव निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति के साथ आगरा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, राधा पुरम एस्टेट का 40 वर्षीय व्यक्ति, सौंख का 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ पुलिस लाइन निवासी 32 वर्षीय सिपाही भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


छरोरा का 28 वर्षीय युवक, निजी अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय व्यक्ति, गुरु नानक नगर का 26 वर्षीय युवक,  27 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला। वहीं विश्व लक्ष्मी नगर का 40 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन का 22 वर्षीय युवक, अड़ूकी का 27 वर्षीय युवक, धौली प्याऊ का 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ की चिकित्सक पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

मांट का 22 वर्षीय युवक, भरतपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, छटींकरा का 57 वर्षीय व्यक्ति, मसानी बाईपास की 65 वर्षीय महिला, फरह के 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैंत निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति और कदम विहार का 37 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला। 

कोसी में दरोगा, सिपाही मिले कोरोना संक्रमित
कोटवन चौकी पर तैनात दरोगा और एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला। दोनों ने मंगलवार को सीएचसी पर आयोजित जांच शिविर में एंटीजन किट से जांच कराई थी। शिविर में 44 लोगों की जांच की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद दरोगा और सिपाही को केडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

बैंक प्रबंधक निकले कोरोना पॉजिटिव
तहसील मांट के सामने स्थित जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक एंटीजन किट से कराई गई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट आने के बाद वह घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने कंटेनमेंट जोन के आधार पर एरिया को सील करने के लिए एसडीएम मांट को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed