फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mathura 48 Corona Virus Positive Case Found Today

Corona In Mathura: 48 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ बढ़ा आंकड़ा, 2124 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sat, 29 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:12 AM IST
सार

  • 48 नए कोरोना पॉजिटिव मिले 
  • मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 2124
  • आश्रय सदन की तीन वृद्ध माताएं शामिल
  • जिला कारागार में निरुद्ध तीन बंदी भी पॉजिटिव

विज्ञापन
Corona In Mathura 48 Corona Virus Positive Case Found Today
नगर निगम में थर्मल स्क्रीनिंग करतीं कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण वृंदावन निवासी 57 वर्षीय महिला की केडी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई है। महिला को 25 अगस्त को पूर्ण संक्रमण के कारण केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 48 नए केस सामने आए हैं। इनके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2124  हो गई है। संक्रमित केसों में जिला कारागार में निरुद्ध तीन बंदी और महिला आश्रय सदन की तीन वृद्ध माताएं शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिला जेल में निरुद्घ 21 वर्षीय, 30 वर्षीय और 35 वर्षीय बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं महिला आश्रय सदन से 73 वर्षीय, 70 वर्षीय, 70 वर्षीय वृद्ध माताएं भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: डीवीवीएनएल एमडी कार्यालय के 16 कर्मचारी सहित 43 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा निवासी 31 वर्षीय व 34 वर्षीय युवक, रंगजी चौकी का 24 वर्षीय पुलिसकर्मी, राधा फॉक्स से 17 वर्षीय युवक, श्री राधा निकेतन से 13 वर्षीय किशोर, 41 वर्षीय व्यक्ति, वन विहार आश्रम से 50 वर्षीय व्यक्ति, घीया मंडी से 41 वर्षीय व्यक्ति, बिरला मंदिर से 50 वर्षीय व्यक्ति, राधा नगर से 75 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। ग्वालियर निवासी 29 वर्षीय युवती, वृंदावन से 57 वर्षीय महिला, राधा निवास से 14 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक, सुहागपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, बलदेव की 48 वर्षीय महिला और रुक्मणि विहार के 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा गोवर्धन से 23 वर्षीय युवती, दामोदरपुरा से 30 वर्षीय युवक, राया से 25 वर्षीय युवक, आगरा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, राधा वैली से 55 वर्षीय महिला, नौहझील से 20 वर्षीय युवक, अशटोली से 28 वर्षीय युवती, पुलिस लाइन से 35 वर्षीय पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। 

नगला बेरी जवारी से 56 वर्षीय व्यक्ति, डीएच मथुरा से 28 वर्षीय युवती, जनकपुरी से 52 वर्षीय व्यक्ति, इंद्रलोक कॉलोनी से 50 वर्षीय व्यक्ति, डांगोली से 50 वर्षीय महिला, पदल से 37 वर्षीय व्यक्ति, मखदूम से 24 वर्षीय युवती, कबायाला से 45 वर्षीय महिला, नयति हॉस्पिटल के पास से 13 वर्षीय किशोर, जयसिंह पुरा से 50 वर्षीय महिला, गुरु नानक नगर से 36 वर्षीय व्यक्ति, एमआर नगर से 65 वर्षीय महिला, 74 वर्षीय महिला, बलदेव से 56 वर्षीय व्यक्ति और महोली रोड से 31 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed