{"_id":"5f26e4848ebc3e63d61ebb6f","slug":"corona-in-mathura-17-new-positive-with-six-polieman-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mathura: एसपी सिटी की बेटी सहित 45 नए मरीज मिले, अब तक कुल 917 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mathura: एसपी सिटी की बेटी सहित 45 नए मरीज मिले, अब तक कुल 917 संक्रमित
Mon, 03 Aug 2020 09:19 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:19 AM IST
सार
- एंटीजन जांच में छह पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले
- जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 917 हुई
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमित 45 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 917 हो गई है। एसपी सिटी के बाद अब उनकी 20 वर्षीय बेटी, ड्राइवर सहित छह पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
एंटीजन प्रक्रिया से 76 सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में एसपी सिटी की बेटी, चालक, 112 डायल का सिपाही, एक पुलिसलाइन का सिपाही, सुरीर थाने का सिपाही के अलावा थाना हाईवे पर तैनात दरोगा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
ये भी पढ़ें- Corona In Agra: 29 संक्रमित मिले, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घटे
विज्ञापन
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने सुरीर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर लोगों की जांच की। इनमें गांव एदलगढ़ी निवासी आसाम में तैनात बीएसफ का जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रात में आई रिपोर्ट में 10 वर्षीय किशोर महावन, गुड़गांव का 31 वर्षीय युवक, मथुरा का 26 वर्षीय युवक, अखिल भारतीय महिला परिषद से 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 45 साल की महिला, मंडी रामदास से छह वर्ष का बच्चा संक्रमित पाया गया है।
जैंत से 40 वर्षीय व्यक्ति, चौमुहां से 22 साल का युवक, बाजना से 32 साल की महिला, हंसराज कॉलोनी से 65 वर्षीय वृद्धा, मगोर्रा से 34 वर्षीय युवक, गौसना राया से 40 वर्षीय युवक, सौंख से 24 साल की युवती, गढ़ी हयातपुर यमुनापार से 60 साल की वृद्धा, जैंत से दो, सुरीर और एदलगढ़ी से एक मामला सामने आया है।
वृंदावन के निजी अस्पताल में भर्ती 53 वर्षीय व्यक्ति, फरह निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन से 22 वर्षीय युवक, एनएच 2 मथुरा से 20 वर्षीय युवक, चौमुंहा से 11 वर्षीय बालक और 15 वर्ष की बालिका भी संक्रमित मिले हैं।

जमुना नगर से 32 वर्षीय महिला, औरंगाबाद से 28 वर्षीय महिला, राज विहार कॉलोनी से 39 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मी नगर से 47 वर्षीय व्यक्ति, थाना कोसीकलां से 37 वर्षीय व्यक्ति, ओल निवासी 55 वर्षीय महिला, कोसी खुर्द से 20 वर्षीय युवक, हाथरस निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, भरतपुर निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर से 65 वर्षीय महिला, बंगाली घाट से 73 वर्षीय वृद्ध महिला के अलावा 46 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोरोना संक्रमित की मौत
शहर के मंडी रामदास निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वृद्ध को पिछले दिनों कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वृंदावन के राम कृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है।