{"_id":"5f29891d8ebc3e4adf3fa6f9","slug":"corona-in-mainpuri-death-of-covid-patient-new-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mainpuri: कोरोना संक्रमण से 16वीं मौत, नौ पुलिसकर्मी भी निकले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mainpuri: कोरोना संक्रमण से 16वीं मौत, नौ पुलिसकर्मी भी निकले पॉजिटिव
Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:22 AM IST
सार
- 155 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है
- 617 लोग अब तक ठीक हो चुके
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। मंगलवार को जिले में नौ पुलिसकर्मियों सहित 21 पॉजिटिवमिले। वहीं करहल निवासी एक वृद्ध की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हो गई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 788 पहुंच गई। 155 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला मंडी धर्मदास में तीन, सौतियाना, हरिदर्शन नगर और पावर हाउस रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। भोगांव के गांव जमथरी में एक, करहल में एक, जागीर में दो, कुरावली के गांव सोनई में दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले। सभी को उप जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भेजा।
कस्बा करहल निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को हृदय रोग से पीड़ित होने पर एक अगस्त की रात सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां दो अगस्त को वृद्ध की कोरोना जांच कराई गई। दो अगस्त को ही रात में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने शव को करहल लाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। सोमवार की रात वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों के साथ ही संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

Trending Videos
खरपरी में लगाया शिविर
सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को गांव खरपरी में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में पीडब्लूडी विभाग के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों ने जांच कराई। डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. अंकित यादव, पूनम कुमारी, हरिभान सिंह, रविंद्र सिंह आदि ने जांच की।
करहल निवासी वृद्ध को हृदय से संबंधित कई अन्य बीमारियां भी थीं। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई। मृतक के संपर्क में आने वालों के सैंपल कराए जा रहे हैं। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ