{"_id":"5f4b907589ff3c504006929a","slug":"corona-in-mainpuri-52-positive-case-found-of-corona-virus-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mainpuri: वृद्धाश्रम के कर्मचारियों सहित 52 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 1500 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mainpuri: वृद्धाश्रम के कर्मचारियों सहित 52 कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 1500 के पार
Sun, 30 Aug 2020 05:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:12 PM IST
सार
- कोरोना संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 1503
- 314 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है
- 1163 लोग अब तक ठीक हो चुके
- 26 लोगों की मौत हो चुकी है
विज्ञापन
मैनपुरी में कोरोना वायरस के चलते सील किया एरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहरी क्षेत्र में 42 तो देहात में 10 नए संक्रमित मिले। रविवार को जिले में कुल 52 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1503 हो गई है। जिले में कोरोना से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 1163 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 314 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
रविवार को मैनपुरी शहर में एक बार फिर से सर्वाधिक मरीज मिले। शहर में संचालित वृद्ध आश्रम के चार कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला हिंदपुरम में छह, सीएमओ कार्यालय में पांच, मदारगेट और मोहल्ला छपट्टी में तीन-तीन, लोहाई, राजा का बाग, रामादेवी नगर, एसपी आवास के पीछे, चौथियाना और यदुवंश नगर में दो-दो, स्टेशन रोड, करहल रोड, डीएसओ ऑफिस, गोलाबाजार, पंजाबी कालोनी, राजीव गांधी नगर, बिछिया, जिला अस्पताल और बड़ी नगरिया में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया।
देहात क्षेत्र में कस्बा करहल में चार, किशनी में दो, भोगांव के छाछा में दो और बेवर व नगला जुला में एक-एक संक्रमित पाया गया। वृद्धाश्रम के चार संक्रमितों समेत कुल 10 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि 42 को आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है।