फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri: 44 Corona Virus Positive Found In District Jail Total 1926

मैनपुरीः जिला कारागार में 44 बंदी संक्रमित, एक दिन में मिले 87, कुल आंकड़ा 1926 पर पहुंचा

Wed, 09 Sep 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:11 AM IST
सार

मैनपुरी में कुल संक्रमितों की संख्या 1926 हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 72 पॉजिटिव मिले। शहर में जिला कारागार के 44 बंदियों के अलावा रेलवे स्टेशन के तीन कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के आठ कर्मचारी, आवाबाग कॉलोनी में चार, शिवनगर निवासी दो लोग संक्रमित मिले। 

विज्ञापन
Corona In Mainpuri: 44 Corona Virus Positive Found In District Jail Total 1926
जिला कारागार मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जनपद में 87 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें जिला कारागार के 44 बंदी भी शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद बंदियों को जहां जिला कारागार स्थित अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। अन्य को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी में कुल संक्रमितों की संख्या 1926 हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 72 पॉजिटिव मिले। शहर में जिला कारागार के 44 बंदियों के अलावा रेलवे स्टेशन के तीन कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के आठ कर्मचारी, आवाबाग कॉलोनी में चार, शिवनगर निवासी दो लोग संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैनपुरीः कोरोना संक्रमित प्रशासनिक अधिकारी की मौत, पीपीई किट पहनकर बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी, आजाद नगर, पुलिस लाइन, बैंक कॉलोनी, भांवत चौराहा, सीएमओ कार्यालय, दीवानी रोड, राजा का बाग, हरिवंश नगर और करहल रोड पर एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

ग्रामीण अंचल में भोगांव में चार, घिरोर व करहल में दो-दो, बेवर, जागीर, दूल्हापुर, नगला मूले, परौंख, पातराहार और कुचेला में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।

जिला कारागार के बंदियों को कारागार स्थित अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। अन्य को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मिले लोगों के परिजनों की जांच और संपर्क में आने वालों की तलाश भी शुरू हो गई है।


जिला कारागार में 44 बंदी कोरोना पॉजिटिव 

मैनपुरी जिला कारागार में कराई गई जांच में 44 बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई।  संक्रमण से बचाव के लिए जेल में नए बंदियों को 15 दिन तक आइसोलेशन बैरक में ही रखा जाता है। बैरक नए बंदियों के लिए ही बनाई गई है। न्यायालय में हाजिर होने वालों को भी कोरोना टेस्ट कराने के बाद ही जेल में दाखिल किया जा रहा है।

इसके बाद भी जिला कारागार में एक साथ 44 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को जेल में बंदियों के बीच सामाजिक दूरी बनाने और मास्क व गमछा का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा ने बंदी रक्षकों को जेल की बैरकों पर चौकस नजर रखने को कहा। संदिग्ध महसूस होने वाले बंदियों की तत्काल सूचना देकर उनका कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed