फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Etah: Co Sakeet And Bdo Found Corona Virus Positive

Corona Virus In Etah: खंड विकास अधिकारी और सीओ सहित 30 कोरोना संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Aug 2020 12:13 AM IST
सार

  • पॉजिटिव मरीज- 774
  • स्वस्थ मरीज- 557
  • जिले में मौत- 10
  • सक्रिय केस- 207

विज्ञापन
Corona In Etah: Co Sakeet And Bdo Found Corona Virus Positive
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सकीट ब्लाक के खंड विकास अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र के अन्य 17 व्यक्ति भी कोरोना से ग्रसित निकले हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 774 पर पहुंच गई है जबकि स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 557 है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को सकीट बीडीओ की एंटीजन कार्ड से जांच की गई। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आए। बीडीओ ने बताया वह अभी होम आइसोलेशन में हैं, लेकिन हायर सेंटर पर इलाज के लिए जाएंगे। वहीं सकीट के सीओ ने जिला अस्पताल में एंटीजन जांच कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां वह भी कोरोना संक्रमित निकले। इसके साथ ही आगरा से आई रिपोर्ट में मारहरा़ ब्लाक के गांव धरपसी निवासी एक व्यक्ति, अवागढ़ कस्बे के मोहल्ला तवायफान निवासी दो बुर्जुग व एक युवक कोरोना से ग्रसित निकला, वहीं एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया।

वहीं अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शन दास में एक अधेड़ संक्रमित निकला। सदर तहसील के गांव जमलापुर में चार महिला सहित एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव आये। यहां अन्य एक व्यक्ति और कोरोना पॉजिटिव आया।

जबकि एंटीजन टेस्ट पर अवागढ़ के नगला इमलिया के तीन व कल्यानपुर का एक, अलीगंज के मोहल्ला लोहारी दरवाजा के तीन व मोहल्ला समर चंद्र का एक, एक जैथरा व एक निधौलीकलां, तीन अर्वन क्षेत्र सहित एक बागवाला, एक विजय नगर, एक होली मोहल्ला, एक थाना रिजोर निवासी व्यक्ति पॉजिटिव निकले हैं।


मंगलवार को जो भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के अनुसार उन्हे भर्ती किया जाएगा। - डॉ अरविंद गर्ग, सीएमओ 

निगेटिव आए व्यक्तियों के परिजनों की होगी क्षय रेग की जांच
एटा में अब कोरोना की जांच में निगेटिव आए लोगों की क्षय रोग की जांच होगी। जरुरत पड़ी तो उनके परिजनों की जांच भी की जाएगी। इसको लेकर सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ने निर्देश जारी किए है। उन्होंने डीटीओ से कहा है क्षय रोग में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों को निगेटिव आए लोगों के घर भेज जांच कराई जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed