{"_id":"5f44c16ef510e63899011812","slug":"corona-in-agra-uttar-pradesh-latest-news-sero-survey-start-in-agra-on-26-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: सीरो सर्वे के लिए 10 डॉक्टर समेत 40 लोगों की टीमें तैयार, बुधवार से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: सीरो सर्वे के लिए 10 डॉक्टर समेत 40 लोगों की टीमें तैयार, बुधवार से होगी जांच
Tue, 25 Aug 2020 02:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:02 PM IST
सार
- लखनऊ से आएगी आईसीएमआर की टीम, क्षेत्र रखे गोपनीय
- बुधवार से टीम तय लोगों तक जाकर लेगी रक्त के नमूने
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे के लिए 10 डॉक्टरों समेत 40 लोगों की टीम तैयार कर दी है। इसकी सूची शासन और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को भेज दी है। सर्वे वाले स्थान अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। आईसीएमआर की टीम आने के बाद तय स्थानों पर जाकर रक्त के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Corona in Agra: जिले में 10 टीमें 26 अगस्त से करेंगी सीरो सर्वे, जानिए क्या है इसका फायदा
विज्ञापन
सीरो सर्वे के लिए बनाई गई दस टीमों का नेतृत्व चिकित्सक करेंगे। सर्वे 26 अगस्त से होगा। इसके प्रभारी डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. मनु शर्मा, डॉ. संदीप तोमर, डॉ. एसके सक्सेना, डॉ. बहादुर सिंह, डॉ. उदय रावल, डॉ. अंकित मिश्रा, डॉ. आशीष मनोहर, डॉ. मनीष धर्मेश और डॉ. सौरभ को बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रत्येक में चार सदस्य होंगे
प्रत्येक टीम में चार सदस्य हैं। इसमें चिकित्सक के अलावा टेक्नीशियन, आशा और एएनएम शामिल हैं। इनके नाम, पद और फोन नंबर की सूची शासन को भेज दी गई है। आईसीएमआर की टीम के निर्देशन में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इसमें देहात और शहर के 18 से 60 साल की उम्र के स्वस्थ लोगों के रक्त का नमूना लिया जाएगा।
संबंधित खबर- Corona in Agra: ताजनगरी में कोरोना जांच की संख्या एक लाख पार, अब तक 2552 संक्रमित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि चार-चार सदस्यों की 10 टीमें स्वस्थ लोगों के रक्त के नमूने लेकर एंटीबॉडीज की जांच की जाएगी। किसी के रक्त में एंटीबॉडीज मिलने का मतलब होगा कि संबंधित व्यक्ति में संक्रमण होकर ठीक हो गया है, उसे इसका आभास भी नहीं हुआ है। ऐसे कितने लोग हैं, इसकी जानकारी इस सर्वे से हो सकेगी।
संबंधित खबर- Corona in Agra: अगस्त में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 19 दिन में ही टूटा जुलाई का रिकॉर्ड