{"_id":"5f44ad81d15a670a81678ab7","slug":"corona-in-agra-uttar-pradesh-latest-news-coronavirus-outbreak-in-august-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: अगस्त में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 19 दिन में ही टूटा जुलाई का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: अगस्त में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 19 दिन में ही टूटा जुलाई का रिकॉर्ड
Tue, 25 Aug 2020 11:50 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अगस्त में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। महज 19 दिनों में ही जुलाई का रिकॉर्ड टूट गया। जिले में 24 अगस्त 748 मरीज मिल चुके हैं। अब तक औसतन रोजाना 24 मरीज मिले रहे हैं। चिकित्सक इस महीने में आंकड़ा 875 तक पहुंचने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
दो मार्च को संक्रमण के पांच मरीज मिले थे। इस महीने महज 12 लोग ही संक्रमित पाए गए। अप्रैल में यह संख्या 441 पहुंची और मई में तीन मरीज कम मिले और संख्या 439 रह गई। जून में संक्रमण की दर घटी और 380 लोग ही वायरस के चपेट में आए।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Corona in Agra: ताजनगरी में कोरोना जांच की संख्या एक लाख पार, अब तक 2552 संक्रमित
विज्ञापन
जुलाई में फिर संक्रमण की दर बढ़ी और सबसे ज्यादा 574 संक्रमित मरीज पाए गए थे। इनमें 363 पुरुष और 211 महिलाएं शामिल रहीं। जुलाई में मिले 574 मरीजों का आंकड़ा 19 अगस्त को पार हो गया, इस दिन तक 591 मरीज हो गए थे।
जिले में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं। इनमें 2552 लोग संक्रमित मिले। इनमें सोमवार तक 2162 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 107 मरीजों की मौत हो चुकी है।
हर रोज 2500 नमूनों की जांच हो रही
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि रोजाना लगभग 2500 लोगों की कोरोना की जांच हो रही है, इससे संक्रमित मरीज चिह्नित हो रहे हैं। इससे यह फायदा है कि जल्द मरीज चिह्नित होने से अन्य लोगों में संक्रमण फैलाने का खतरा कम हो जाता है। लोग सावधानी और बचाव के प्रति गंभीर रहें तो संक्रमण की दर में कमी आएगी।
मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि बरसात में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका सही साबित हो रही है। अब रोजाना औसतन 30 मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में इस महीने 875 मरीज पहुंचने की आशंका है। लोगों से अपील है कि लक्षण होने पर जांच कराएं। बेवजह बाहर न जाएं, मास्क, हाथों की सफाई और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें।