Corona in Agra: ताजनगरी में 38 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 2500 पार, अब तक 106 की मौत
- जिले में 106 संक्रमितों की हो चुकी है मौत, 288 मरीजों का चल रहा उपचार
विस्तार
जिलाधिकारी ने बताया कि 2125 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 288 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 114 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। रविवार तक 96917 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
12.31 से घटकर 1.19फीसदी साप्ताहिक संक्रमण दर
बंपर सैपलिंग से ताजनगरी में साप्ताहिक संक्रमण दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है। जहां सातवें सप्ताह में संक्रमण दर 12.31 फीसदी थी, वो अब 1.19फीसदी रह गई है। औसत दर 2.60 फीसदी है। मरीजों के ठीक होने की दर 84.36 फीसदी हो गई है।
कमिश्नर अनिल कुमार के 74 वर्षीय पिता रमेशचंद मीणा की शनिवार देर रात नोएडा के जेपी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मूल रूप से जयपुर निवासी मीणा कोरोना संक्रमित पए गए थे। कमिश्नर की 69 वर्षीय मां विजय लक्ष्मी की हालत भी गंभीर है। वो नोएडा में भर्ती हैं।
एसडीएम का अर्दली भी निकला संक्रमित
एसडीएम बाह अब्दुल बासित के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एंटीजन टेस्ट में उनका अर्दली भी संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे इलाज के लिए आगरा भेज दिया है। तहसील परिसर को सैनिटाइज कराया गया है। सभी कर्मचारियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
पुलिसकर्मियों समेत 90 लोगों के नमूने लिए
बासौनी क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए रविवार को पुलिसकर्मियों समेत 90 लोगों को नमूने लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों का शिविर लगाकर उपचार किया गया। लक्षण दिखने पर उनके नमूने लिए गए हैं।
संबंधित खबर- Corona in Agra: कोरोना संक्रमण से कमिश्नर के पिता की मौत, मां की हालत भी गंभीर