फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 56 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना : मई के बाद पहली बार 24 घंटे में सबसे ज्यादा 56 नए कोरोना मरीज मिले

Sat, 29 Aug 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 07:56 PM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई तेज, मई के बाद पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिले

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: 56 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को रिकॉर्ड 56 नए मरीज और बढ़ गए। यह मई के बाद पहली बार 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 2772 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 56 नए केस और दर्ज होने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2772 पर पहुंच गया है। इनमें 2302 मरीज ठीक हो चुके हैं। 107 की मृत्यु हो चुकी है। जिले में 363 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 205 मरीज होम आइसोलेशन में भर्ती हैं। 
विज्ञापन



शनिवार तक आगरा में 1.12 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण की दर 2.46 फीसदी हो गई है। वहीं, नए मरीज बढ़ने के साथ स्वस्थ होने की दर घटकर 83.04 फीसदी रह गई है। 22 अगस्त को स्वस्थ होने की दर 84.80 फीसदी पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर शरू

ताजनगरी में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर तक संक्रमण अप्रैल-मई की तरह बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने ये चेतावनी जारी करते हुए आगामी दो माह तक लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर शहर में दोबारा सख्ती लागू कर दी गई है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि संक्रमण की दर घटी है, लेकिन प्रतिदिन मिल रहे पॉजिटिव केस की संख्या चिंता का विषय है। अमेरिका, जापान, फ्रांस, आस्ट्रेलिया की तर्ज पर आगरा में संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा में पहली लहर मई-अप्रैल में आई थी, तब हर दिन 40 से 50 केस सामने आ रहे थे। पिछले एक सप्ताह से फिर वही हालात बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वायरस से बचाव के लिए सावधानी ही विकल्प है। जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती, लोग खुद को सुरक्षित रखें। सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed