फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: Coronavirus Bjp Mla Yogendra Upadhyay Two Servant Test Positive For Covid-19

Corona In Agra: भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के घर की दो नौकरानी भी संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:02 AM IST
सार

भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की दो घरेलू नौकरानी भी संक्रमित 

विज्ञापन
Corona In Agra: Coronavirus Bjp Mla Yogendra Upadhyay Two Servant Test Positive For Covid-19
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की दो घरेलू नौकरानी भी संक्रमित हो गई हैं। वे हिंदुस्तान कॉलेज आइसोलेशल वार्ड में भर्ती कराई गई हैं। विधायक के स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायक की पत्नी, दो बेटे और पुत्रवधू भी संक्रमित हैं और रामरघु अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


शंकर कॉलोनी रहने वाली 17 साल और 18 साल की दोनों बहनें विधायक के यहां घरेलू कामकाज करती हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। विधायक के पर्सनल सेकेट्री और कार्यालय बाबू की रिपोर्ट निगेटिव है। सुरक्षागार्ड भी निगेटिव बताए गए हैं। यह होम क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन


विधायक के मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी ने बताया कि विधायक और उनके परिजनों की हालत में सुधार है, समर्थक चिंतित हैं, लेकिन सभी ठीक हैं। उनका स्टाफ निगेटिव है, लेकिन घरेलू कामकाज करने वाली दो नौकरानी संक्रमित हो गई हैं। उनका इलाज आइसोलेशन में चल रहा है, विधायक उनके परिजनों से भी हालचाल की जानकारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोग जांच करा लें : विधायक 
विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने अपील की है कि जो भी लोग 27 जुलाई केबाद से उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी उन लोगों की सूची बना रहा है जो विधायक के संपर्क में आए।

विधायक के संपर्क में आए 30 लोगों ने कराई जांच
विधायक योगेंद्र उपाध्याय के संपर्क में आए 30 लोगों ने जिला अस्पताल और सेंटरों पर जांच कराई। ट्रूनेट मशीन और एंटीजन टेस्ट में सभी की जांच निगेटिव आई है। अभी और लोग भी जांच कराने की कह रहे हैं।

विधायक के संपर्क में आए एक उद्यमी और दो वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि एहतियातन जांच कराई है, रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत मिली है। वहीं, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पत्नी, दो बेटे और पुत्रवधू की हालत स्थिर बनी हुई है। इनको बुखार और गले में खराश की दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed