फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra: CMO office closed for two days due to coronavirus

आगरा में कोरोना: चिकित्सक और कर्मचारी संक्रमित, सीएमओ दफ्तर दो दिन के लिए बंद

Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • सीएमओ ऑफिस में चिकित्सक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनको होम क्वारंटीन कर दिया है। 

विज्ञापन
Corona in Agra: CMO office closed for two days due to coronavirus
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में चिकित्सक और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को कुल 106 नए संक्रमित मिले। कुल मरीजों की संख्या 4601 हो गई है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की परीक्षा 21 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सभी छात्रों की कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है। इसमें दूसरे बैच के एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देर रात हॉस्टल से बाल रोग विभाग में बने 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। 
विज्ञापन



सीएमओ ऑफिस में चिकित्सक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनको होम क्वारंटीन कर दिया है। इससे मरीजों के डाटा फीडिंग का कार्य भी प्रभावित हुआ है। एहतियातन ऑफिस दो दिन बंद रहेगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि मरीज और नमूनों की फीडिंग समेत अन्य कार्य कैंप कार्यालय से किए जाएंगे। दो दिन सैनिटाइजेशन के लिए कार्यालय बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित छात्रों के लिए कोविड अस्पताल में बनाया गया परीक्षा केंद्र

एसएन मेडिकल कॉलेज में संक्रमित छात्रों की परीक्षा अलग कराई जाएगी। इसके लिए बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। इसमें परीक्षा के दिन छात्र से मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले लिए जाएंगे। 

परीक्षा प्रभारी पीपीई किट पहनकर निरीक्षण भी करेंगे। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि अभी एक छात्र संक्रमित मिला है, छात्र विभिन्न शहरों से आ रहे हैं, जिनकी जांच करा रहे हैं। जो भी संक्रमित होगा, उसके लिए कक्ष में व्यवस्था कर दी जाएगी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed