{"_id":"5f47c748089db46edd27f5e8","slug":"corona-in-agra-38-positive-patients-found-from-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: ताजनगरी में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 2673 पहुंचा कुल आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: ताजनगरी में 39 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 2673 पहुंचा कुल आंकड़ा
Fri, 28 Aug 2020 12:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:35 AM IST
सार
- गुरुवार को मिले 39 नए मरीज
- 2242 संक्रमित हुए ठीक
- 107 मरीजों की हो चुकी है मौत
-
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में 39 नए मरीज और मिलने से गुरुवार को संक्रमितों का आंकड़ा 2,673 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 2,242 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कुल 107 मरीजों की मौत हो चुकी है। 324 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 164 मरीज होम आईसोलेशन में रखे गए हैं। गुरुवार को 2,345 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जिले में कुल 1,08322 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
60 से अधिक उम्र के 58 मरीजों की मौत
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया संक्रमित होने के बाद कुल 107 मरीजों की मृत्यु हुई है। इनमें 58 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है। 40 से 60 साल उम्र के 39 मरीजों की मृत्यु हुई है, जबकि दस मृतक ऐसे थे जिनकी उम्र 40 साल से कम थी।

हर विभाग में होंगे कोरोना के रैंडम टेस्ट, डीएम ने दिए निर्देश
आगरा डीएम ने को कोविड समीक्षा के बाद सभी सरकारी विभागों में निश्चित समय अंतराल पर रैंडम टेस्ट करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। डीएम ने कहा कि कोरोना से कर्मचारियों व अधिकारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है। कोरोना टेस्ट के लिए प्रशासन ने 15 ब्लॉक में स्टेटिक सेंटर बनाए हैं। डीएम ने बताया कि यहां एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन 1000 से 1200 टेस्ट किए जा रहे हैं।
10 विभागों में 24 कर्मचारी मिल चुके संक्रमित
मंडलायुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट, रेलवे, एडीए, विकास भवन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, निबंधन विभाग, मंडी समिति समेत 10 विभागों में अब तक 24 कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित मिल चुके हैं।
10 कार्यालयों में नहीं हुई कोरोना जांच
सदर तहसील, वाणिज्य कर, जल निगम, कृषि विभाग, सिंचाई, उद्यान विभाग, यूपीएसआईडीसी सहित दस विभागों में कोरोना जांच नहीं हुई है। इनके अलावा कई जगह एक ही बार जांच हुई है। 10 जुलाई को निबंधन विभाग में रैंडम टेस्ट के दौरान एक अधिवक्ता पॉजिटिव मिला था। यहां दोबारा टेस्ट नहीं कराए गए। कलक्ट्रेट, डीवीवीएनएल व विकास भवन में भी एक माह से टेस्ट नहीं हुए। राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद कौशिक ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती सरकारी दफ्तर बंद कर देने चाहिए।

कैंप कार्यालय के तीन कर्मचारी संक्रमित
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कैंप कार्यालय, सुभाष पार्क के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कार्यालय के जिस हिस्से में कर्मचारी बैठते थे उसको सील कर दिया गया है। यूनियन बैंक, संजय प्लेस की 29 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मधु नगर के 86 वर्षीय बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि जिन तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। कार्यालय के जिस हिस्से में कर्मचारी बैठते थे वहां बैरिकेडिंग कर दी गई है।
रोडवेज कॉलोनी, लोहामंडी के 35 वर्ष का पुरुष, सरला बाग दयालबाग के एक ही परिवार के 70 और 46 वर्षीय पुरुषों, रामबाग का 47 वर्षीय पुरुष, नेहरू नगर के 40 वर्षीय पुरुष, जगदीशपुरा के 71 वर्षीय वृद्ध, ताजनगरी फेज वन के 18 और 16 वर्ष के बहन व भाई संक्रमित मिले हैं। पीपल मंडी का 62 वर्षीय पुरुष, आवास विकास सिकंदरा का 59 वर्षीय पुरुष, बोदला का 15 साल का किशोर संक्रमित मिला है।

इसके अलावा आवास विकास के 35 वर्ष के पुरुष, लॉयर्स कॉलोनी के 35 वर्ष और 37 वर्ष के पुरुष, दीप नगर, पश्चिमपुरी की 65 वर्ष की महिला, नाई की मंडी के 54 वर्ष के पुरुष, थाना खंदौली के 30 वर्ष के पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जीवनी मंडी के 48 वर्ष के पुरुष, निजी अस्पताल में भर्ती 52 वर्ष की महिला, सूर्य नगर के 55 वर्ष के पुरुष, एत्मादपुर के 33 वर्ष के पुरुष, यमुना ब्रिज के 55 वर्ष के पुरुष, कमला नगर की 65 वर्ष की महिला, नाई की मंडी के 42 वर्ष के पुरुष, बाह के 55, 31 के पुरुष और 21 वर्ष की युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। शास्त्रीपुरम की 37 वर्ष की महिला, फतेहाबाद का 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। कोरोना के अन्य मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।