Corona In Agra: ताजनगरी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कम हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 14 मरीज
- मंगलवार को 14 मरीज मिले
- अब तक 10215 मरीज मिले
- 170 मरीजों की हुई है मौत
- सक्रिय मरीजों की संख्या अब 179
विस्तार
ये भी पढ़ें- नया साल: पार्टी में सौ लोगों की अनुमति, मास्क नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना
33305 की स्क्रीनिंग, 31 संदिग्ध मिले
दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, बल्केश्वर, ताजगंज, शाहगंज, पांडव नगर, एत्मादपुर और शमसाबाद रोड में कोरोना वायरस के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की 110 टीमों ने 7786 घरों के 33305 लोगों की स्क्रीनिंग की। 31 लोग संदिग्ध मिले। इनकी जांच कराने को नमूना लिया गया। सभी को आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन दवाएं भी दीं।
इनकी फीडिंग पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्कूल स्टाफ शामिल होगा। इनकी फीडिंग में इनका नाम, पद, उम्र, पता, पहचान पत्र और संबंधित विभाग का नाम दर्ज किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से स्टाफ का विवरण मांगा जा रहा है। तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
टीकाकरण के लिए 68 टीमें बनाई गईं
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 68 टीमें बनाई हैं। इसमें 23 टीमें देहात और 45 टीमें शहर के बूथों पर तैनात रहेंगी। टीम में दो सुरक्षाकर्मी, टीकाकर्मी, सत्यापनकर्मी, सहायक, नोडल इंचार्ज और एक स्टाफ अतिरिक्त में रहेगा। हर बूथ पर चिकित्सक अतिरिक्त रहेंगे। 55 बूथों पर सोमवार, शुक्रवार और अगले सोमवार को टीका लगेगा।