फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: 14 New Corona Virus Positive Case Found In Agra

Corona In Agra: ताजनगरी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कम हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 14 मरीज

Wed, 30 Dec 2020 10:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Dec 2020 10:05 AM IST
सार

  • मंगलवार को 14 मरीज मिले
  • अब तक 10215 मरीज मिले
  • 170 मरीजों की हुई है मौत
  • सक्रिय मरीजों की संख्या अब 179 

विज्ञापन
Corona In Agra: 14 New Corona Virus Positive Case Found In Agra
कोरोना वायरस की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल सक्रिय केस 179 रह गए हैं, वहीं कुल आंकड़ा 10215 पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी आई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक आगरा जनपद में 170 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 9866 मरीज ठीक हो चुके हैं। आगरा में कुल 426809 सैंपल टेस्ट हुए हैं। सेंपल  पॉजिटिविटी रेट 2.39प्रतिशत है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- नया साल: पार्टी में सौ लोगों की अनुमति, मास्क नहीं पहना तो 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन


33305 की स्क्रीनिंग, 31 संदिग्ध मिले
दयालबाग, कमला नगर, सिकंदरा, बल्केश्वर, ताजगंज, शाहगंज, पांडव नगर, एत्मादपुर और शमसाबाद रोड में कोरोना वायरस के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की 110 टीमों ने 7786 घरों के 33305 लोगों की स्क्रीनिंग की। 31 लोग संदिग्ध मिले। इनकी जांच कराने को नमूना लिया गया। सभी को आइवरमेक्टिन और मल्टी विटामिन दवाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के टीके के लिए दूसरे चरण की तैैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। करीब 32000 लोगों को यह वैक्सीन लगेगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से सूची मांगी जा रही है। जनवरी में पहले चरण में 16,684 को कोरोना की वैक्सीन लगेगी।

इनकी फीडिंग पूरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्कूल स्टाफ शामिल होगा। इनकी फीडिंग में इनका नाम, पद, उम्र, पता, पहचान पत्र और संबंधित विभाग का नाम दर्ज किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से स्टाफ का विवरण मांगा जा रहा है। तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

टीकाकरण के लिए 68 टीमें बनाई गईं
टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 68 टीमें बनाई हैं। इसमें 23 टीमें देहात और 45 टीमें शहर के बूथों पर तैनात रहेंगी। टीम में दो सुरक्षाकर्मी, टीकाकर्मी, सत्यापनकर्मी, सहायक, नोडल इंचार्ज और एक स्टाफ अतिरिक्त में रहेगा। हर बूथ पर चिकित्सक अतिरिक्त रहेंगे। 55 बूथों पर सोमवार, शुक्रवार और अगले सोमवार को टीका लगेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed