फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona free,vanshivat,charnashraya,mahant adhikari guruji,adhikari guruji,sundarkand,sundarkand lesson

कोरोना मुक्तिकरण के लिए अखंड सुंदरकांड पाठ किया शुरू

Sat, 10 Jul 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
corona free,vanshivat,charnashraya,mahant adhikari guruji,adhikari guruji,sundarkand,sundarkand lesson
वृंदावन (मथुरा)। वंशीवट स्थित चरणाश्रय आश्रम में शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हो गया। आश्रम के श्रीमहंत डॉ. अधिकारी गुरुजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में 17 वेदपाठी ब्राह्मण सुबह और शाम को अखंड पाठ कर रहे हैं। सुबह 6 से 1:30 तक और शाम 5 से 9 बजे तक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर भक्तों ने कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन

आश्रम के श्रीमहंत डॉ. अधिकारी गुरुजी ने बताया कि विश्व शांति और कोरोना मुक्तिकरण की मनोकामनाएं लेकर आज शनिश्चरीय अमावस्या पर प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड के साथ शनि एकाक्षरी मंत्र के 51 लाख पाठ होंगे। गुप्त नवरात्र के अवसर पर हर दिन कन्या पूजन के साथ उन्हें भोजन और दक्षिणा भी प्रदान की जा रही है। अनुष्ठान का समापन 17 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ होगा।
विज्ञापन

अनुष्ठान के मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें इस आयोजन का सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। डॉ. अनीता सिंह यादव, विपुल सिंह यादव, मदन गोपाल यमुना वाले बाबा, आचार्य आकाश शास्त्री ने भी अपनी सहभागिता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed