फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Effect: 85 Thousand Plot Sale

कोरोना का असरः एक साल में 50 हजार खेत, 85 हजार प्लॉट बेचने पड़े

Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona Effect: 85 Thousand Plot  Sale
आगरा। महामारी के दौर में देशभर में चरमराई अर्थव्यवस्था का सर्वाधिक असर मध्यम वर्ग पर पड़ा है। आगरा मंडल में मार्च 2021 तक एक साल में 50 हजार किसानों के खेत बिक गए। 85 हजार लोगों ने अपने प्लॉट बेच दिए हैं। विकास प्राधिकरण, आवास विकास एवं सहकारी समितियों की संपत्तियों के अलावा औद्योगिक संपत्तियों को खरीददार नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक मंडल में सबसे ज्यादा खेत आगरा में बिके हैं। 16581 किसानों ने खेत बेचे हैं। अप्रैल-मई और जून में दूसरी लहर के प्रकोप से पिछले तीन महीने में करीब 10 हजार खेत बिकने का अनुमान हैं। जहां एक तरफ कोरोना वायरस से अन्य विभागों के सामने राजस्व संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

वहीं निबंधन विभाग ने पिछले साल की तुलना में इस साल 65 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। मार्च 2020 में कुल 1,39703 बैनामे हुए थे। जिनसे 937.59 करोड़ की स्टांप आय हुई। जबकि मार्च 2021 तक 154119 बैनामे हुए और 1002.72 करोड़ स्टांप से प्राप्त हुए। पिछले साल की तुलना में 14416 बैनामे अधिक हुए हैं। सदर तहसील के निबंधन विशेषज्ञ अधिवक्ता सत्य प्रकाश धाकरे के मुताबिक महामारी में कर्ज, बीमारी और आमदनी खत्म होने के कारण किसानों व मध्यमवर्गीय लोगों ने अधिक संपत्तियां बेची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शहरों में नहीं मिले खरीददार
मंडल में आगरा को छोड़कर बाकी मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बिल्डर बदहाल हैं। सहकारी आवास समितियों के प्रोजेक्ट नहीं बिके। आगरा में पिछले साल 35 बैनामे हुए थे इस साल 14 संपत्तियां बिकीं। मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में दो साल से एक भी सहकारी समिति के प्लॉट नहीं बिके हैं।
एडीए में बैनामे कम
आगरा विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, औद्योगिक व व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदार नहीं मिलने से संकट बरकरार है। आवास विकास में पिछले साल 399 बैनामे हुए थे जो इस बार 416 हो गए। एडीए में पिछले साल 451 संपत्तियां बिकीं, जो इस बार घटकर 388 रह गईं। पक्के भवन व मकानों की बिक्री में कमी आई है। महामारी के दौर में पिछले साल की तुलना में 130 मकान कम बिके हैं। 2020 में 15380 मकानों के बैनामे हुए थे जो इस बार 15250 रह गए।
निबंधन विभाग ने एक हजार करोड़ रुपये कमाए
कोरोना के प्रकोप से प्रदेश में राजस्व संकट खड़ा हो गया। कई विभागों की आय में रिकॉर्ड कमी आई है, लेकिन निबंधन विभाग का खजाना पहली बार एक हजार करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गया। मार्च 2021 तक मंडल में 1002.72 करोड़ की स्टांप आय हुई है। जबकि पिछले साल मार्च 2020 तक 937.59 करोड़ की आय हुई थी।

खेत-प्लॉट अधिक बिके
मंडल में खेत व प्लॉट अधिक बिके हैं। लोग बैनामा कराने आ रहे हैं। पिछले तीन महीने में 10 हजार बैनामे हुए हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदते-बेचते हैं। - एमके सक्सैना, उप महानिरीक्षक, निबंधन विभाग, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed