फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona death compulsation

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजन मुआवजे के लिए करें आवेदन

Wed, 03 Nov 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona death compulsation
आगरा। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। इसके लिए आवेदन जमा करने के लिए सदर तहसील स्थित एसडीएम दफ्तर में हेल्प डेस्क खोली गई है। कोविड टेस्ट रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रारूप पर बुधवार से इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर रजनीश वाजपेयी ने बताया कि आवेदन का प्रारूप भी हेल्प डेस्क पर उपलब्ध है। प्राप्त आवेदनों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भेजा जाएगा। आवेदक आवेदन की स्थिति के बारे में सीएमओ कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र पर यह अवश्य लिखा होना चाहिए कि मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। आवेदन पत्र के साथ आरटीपीसीआर, एंटीजन या सीटी स्कैन रिपोर्ट, आधार कार्ड, आश्रित व्यक्ति की बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। इसके बाद मृतक के आश्रित को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

458 की हो चुकी है मौत
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 458 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 मार्च 2020 को ताजनगरी में कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद मार्च 2021 में दूसरी लहर आई। सबसे ज्यादा मरीजों की जान दूसरी लहर में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed