{"_id":"5e9092758ebc3e76a3066a89","slug":"corona-aweanesh-mainpuri-news-agr4373474117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों के बीमा के लिए निदेशक पंचायती राज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों के बीमा के लिए निदेशक पंचायती राज को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत राज विभाग में कार्यरत सैकड़ों सफाईकर्मी लॉकडाउन में भी अपना काम कर रहे हैं। कोरोना वार्ड से लेकर गांवों तक वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसी के चलते डीपीआरओ ने उनके स्वास्थ्य बीमा के लिए निदेशक पंचायत राज विभाग को पत्र लिखा है।
जिले में सात सौ से अधिक सफाईकर्मी कार्यरत है। वर्तमान में गांवों के अलावा अस्पताल और कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्वारंटीन वार्डों में भी वे काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। लेकिन अब तक उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
इस संबंध में सफाईकर्मियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन को पत्र सौंपा था। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने निदेशक पंचायती राज को पत्र लिखा है। इसमें सफाईकर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का बीमा कराने के लिए लिखा गया है। डीपीआरओ ने बताया कि पत्र भेजा गया है, जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।