फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona aweanesh

छात्र-छात्राएं घर पर ही रहें अभिभावक संघ ने दी सलाह

Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
corona aweanesh
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर जिला अभिभावक संघ भी आगे बढ़कर आया है। जिला अभिभावक संघ ने जिले के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह दो अप्रैल तक घरों में ही रहें। किसी प्रकार की यात्रा पर न जाएं।
विज्ञापन

जिला अभिभावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस देश के लिए बड़ा खतरा है इसे देखते हुए सरकार ने दो अप्रैल तक सभी स्कूल व कॉलेज को बंद कर दिया है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं अपने घरों पर ही रहें। किसी भी प्रकार की यात्रा पर ना जाएं। यात्रा पर जाने से उनके जीवन को खतरा हो सकता है। सचिव हरप्रसाद यादव ने कहा कि कोरोना ऐसा वायरस है जो हमारे पास नहीं आएगा यदि हम बाहर जाएंगे तो उसे लेकर आएंगे। ऐसे में सभी बच्चे और अभिभावक अपने घरों पर ही रहें। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अभिभावक संघ की पहल का समर्थन करते हुए जिले के सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को सलाह दी है कि दो अप्रैल तक अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने भी की अपील
कोरोना वायरस को लेकर जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने भी छात्र-छात्राओं से घरों में रहने की अपील की है। प्रधानाचार्य रघुराज सिंह पाल, नाजर सिंह यादव, एके सिंह राठौर, सुमन यादव, अंजना यादव, नरेंद्र कुमार पांडेय, विवेक कुमार, सुरेश चंद्र राजपूत, सुरेश चंद्र यादव, प्रदीप यादव, रामनरायन बाथम, सुलक्षणा शर्मा, मंजूषलता यादव, नीरज दुबे, प्रशांत चतुर्वेदी आदि ने अभिभावक व छात्र-छात्राओं से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed