फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

सरकार के वेंटिलेटरों से उपचार नहीं दे पा रहा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। कोरोना से संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने चार वेंटिलेटर उपलब्ध कराए हैं। एक महीने से भी अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक वेंटिलेटर का उपयोग नहीं किया गया। जिन मरीजों के लिए यह वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हें उपचार के स्थान पर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना महामारी में जिले के कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एक महीने पहले जिला अस्पताल में चार वेंटिलेटर की व्यवस्था की थी। अस्पताल प्रशासन एक महीने बाद भी कोरोना संक्रमितों गंभीर होने पर जिले में उपचार नहीं दे सका। गंभीर मरीजों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। यही कारण है कि एक महीने होने के बाद भी वेंटिलेटर पर किसी भी मरीज का उपचार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

केस हिस्ट्री-एक
शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी वृद्ध को जिला अस्पताल से सैफई के लिए रेफर किया गया। वृद्ध की 31 मई को सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसहिस्ट्री-दो
औंछा थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी कोरोना संक्रमित को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। सैफई में उपचार के दौरान आठ जून को वृद्ध की मौत हो गई।
केसहिस्ट्री-तीन
मोहल्ला क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी वृद्ध को कोरोना संक्रमण के कारण सैफई रेफर किया गया। सैफई में उपचार के दौरान 12 जून को वृद्ध की मौत हो गई। वहीं वृद्ध के एक पुत्र को भी कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल से सैफई के लिए भेजा गया है।

वेंटिलेटर की स्थापना के साथ ही सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वर्तमान में जिले में ऐसा एक भी मरीज नहीं है जिसे वेंटिलेटर की जरूरत हो। जरूरत होने पर सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
डॉ.आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed