फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

गांव सेहत की सीमाएं सील, सर्वे शुरू

Thu, 23 Apr 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
corona
बलदेव के गांव सेहत को जाने वाले मार्ग को पुलिस द्वारा किया गया सील। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के गांव सेहत निवासी 45 वर्षीय सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव आने पर उसके साथ काम करने वालों की तलाश शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर सर्वे किया है। सब्जी विक्रेता के परिवार के साथ उसके मित्र और साथ में काम करने वालों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिसौदिया ने बताया कि सेहत व पड़ोसी गांव में घर-घर जांच व सर्वे कार्य शुरू हो गया है। सब्जी विक्रेता की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य व बीडीओ श्वेतांक पांडेय, सीओ विनय चौहान ने बताया कि सेहत गांव को एक किलोमीटर तक सील कर दिया है और आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सामान की आपूर्ति घरों पर होगी, लोगों को जिम्मेदारी दे दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। पॉजिटिव युवक की हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है। प्रधान राजकुमार ने बताया कि आगरा जाने की मना करने पर भी युवक वहां गया था। 19 मार्च को जांच कराने के बाद घर पर ही रहने को कहा था, लेकिन युवक नहीं माना, मना करने पर भी बार बार घूमता देखा है। जांच से पूर्व आगरा व बलदेव गया है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed