फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cool ride on the hot engine made by Champion

गर्म इंजन पर ठंडे दिमाग की सवारी ने बनाया चैंपियन

Wed, 14 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 14 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cool ride on the hot engine made by Champion
ताजनगरी से 2185 किमी दूर बंगलूरू में आगरा की शान ‘शाहान अली’ का जादू रेसिंग के दीवानों पर सिर चढ़कर बोला। बंगलूरू से 45 किमी दूर पहाड़ियों के नजदीक बसे येलहंका के नए रेसिंग ट्रैक ‘मीको काटोर्पिया’ पर 11 साल के शाहान अली ने नेशनल चैंपियन बनकर ताजनगरी का नाम एक बार फिर रोशन किया। जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रोटेक्स मैक्स चैंपियनशिप में 435 अंक हासिल किए। माइक्रोमैक्स, जूनियर और सीनियर तीनों ही केटेगरी में ‘बेस्ट ड्राइवर ऑफ द ईयर’ का खिताब भी जीता।
विज्ञापन

ट्रैक पर गाड़ी का इंजन जरूर गर्म था लेकिन शाहन ने ठंडे दिमाग से कार्टिंग की माइक्रोमैक्स केटेगरी की चैंपियनशिप हासिल की। बैटरी को लेकर प्रोटेस्ट से रेसरों के बीच मुकाबला गर्म रहा। हीट्स में सबसे अंत में शुरू कर शाहान सबसे अव्वल रहे तो प्री-फाइनल में निखिल बोहरा से महज एक सेकंड से कम समय से दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में यह अंतर तीन सेकंड का रहा, लेकिन पांच मुकाबलों में अव्वल रहे शाहान ने प्वाइंट्स बरकरार रखे।
विज्ञापन

बेस्ट ड्राइवर का खिताब पाना था सपना
चैंपियनशिप जीतने के बाद तीनों केटेगरी के विजेताओं को बंगलूरू के पंचतारा होटल शांगरी-ला में हुए भव्य समारोह में ट्राफी प्रदान की गई। मीको स्पोर्ट्स अध्यक्ष और एफ-3 चैंपियन रहे अकबर इब्राहिम, ब्रांड एंबेसडर अरमान इब्राहिम, जेके टायर रेसिंग हेड संजय शर्मा ने बेस्ट ड्राइवर आफ द ईयर और नेशनल चैंपियनशिप की ट्राफी शाहान को सौंपी। माता, पिता और भाई के साथ ट्राफी लेने पहुंचे शाहान ने कहा कि बेस्ट ड्राइवर का खिताब सपने की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरऑल चैंपियनशिप के प्वाइंट्स
शाहान अली मोहसिन    435
रूहान अल्वा    413
निखिल बोहरा    412
‘नेशनल चैंपियनशिप में जीतने के बाद अब मेरा अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप हासिल करना है। उसके बाद यूरोप के ट्रैक पर अपना कमाल दिखाना है। फार्मूला वन ड्राइवर के रूप में देश का नाम रोशन करना है।’

शाहान अली मोहसिन
नेशनल चैंपियन, कार्टिंग
‘शाहान की एकाग्रता और जीत की लय बिगाड़ने के लिए प्रोटेस्ट जैसे कई हथकंडे अपनाए गए थे, लेकिन धैर्य और ठंडे दिमाग से रेसिंग के जरिए वह टाइटल जीतने में सफल रहा। उसे अब एशिया का चैंपियन बनाना है’
- शाहरू अली मोहसिन
पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed