{"_id":"5d9796ce8ebc3e0140318e59","slug":"convocation-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-entry-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के साथ एक अभिभावक को अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के साथ एक अभिभावक को अनुमति
Sat, 05 Oct 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले अभ्यर्थी अपने साथ महज एक-एक अभिभावक को ही ले जा सकेंगे। समारोह में प्रवेश करने के लिए अनुमतिपत्र दिया जाएगा। अभिभावकों को मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। आधार कार्ड या मतदाता पहचानपत्र की प्रति साथ ले जानी होगी।
समारोह में पदक और उपाधि धारकों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है। पुरुषों को सफेद धोती-कुर्ता व महिलाओं को सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज पहनना है।
रिहर्सल (नौ अक्तूबर) में भी निर्धारित ड्रेस पहनना अनिवार्य है। शामिल होने वाले उपाधि धारकों व पदक पाने वाले छात्रों को सात अक्तूबर से ड्रेस दिया जाएगा। इनको गृह विज्ञान संस्थान में प्रो. सुनंदा खन्ना से संपर्क करना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह के मुताबिक रिहर्सल में हिस्सा लेने वाले ही समारोह में शामिल हो सकेंगे।

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। आमंत्रण पत्र या अनुमतिपत्र दिखाना होगा। द्वार संख्या दो अतिथि, गण्यमान्य व्यक्ति, दीक्षांत समारोह की विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा।
द्वार संख्या सात से डीलिट, डीएससी, पीएचडी, एमफिल, उपाधि धारक और पदक धारक प्रवेश करेंगे। उपाधि धारकों व पदक पाने वालों को समारोह शुरू होने के एक घंटे पूर्व सुबह 9:30 बजे निर्धारित ड्रेस कोड में पहुंचना होगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दीक्षांत समारोह में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
इन बातों का भी ध्यान रखना होगा
पदक के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सूचना सहायक कुलसचिव (प्रशासन) की ओर से भेजी जाएगी। पदक धारकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। पदक धारकों को अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से प्रमाणित फोटो युक्त प्रमाणपत्र सहायक कुलसचिव (प्रशासन) के पास जमा करना है।