फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convocation of dr bhimrao ambedkar university Entry Latest News in hindi

दीक्षांत समारोह: यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के साथ एक अभिभावक को अनुमति

Sat, 05 Oct 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Convocation of dr bhimrao ambedkar university Entry Latest News in hindi
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 85वें दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले अभ्यर्थी अपने साथ महज एक-एक अभिभावक को ही ले जा सकेंगे। समारोह में प्रवेश करने के लिए अनुमतिपत्र दिया जाएगा। अभिभावकों को मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। आधार कार्ड या मतदाता पहचानपत्र की प्रति साथ ले जानी होगी।
विज्ञापन


समारोह में पदक और उपाधि धारकों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित है। पुरुषों को सफेद धोती-कुर्ता व महिलाओं को सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज पहनना है।
विज्ञापन


रिहर्सल (नौ अक्तूबर) में भी निर्धारित ड्रेस पहनना अनिवार्य है। शामिल होने वाले उपाधि धारकों व पदक पाने वाले छात्रों को सात अक्तूबर से ड्रेस दिया जाएगा। इनको गृह विज्ञान संस्थान में प्रो. सुनंदा खन्ना से संपर्क करना होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह के मुताबिक रिहर्सल में हिस्सा लेने वाले ही समारोह में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में दो द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। आमंत्रण पत्र या अनुमतिपत्र दिखाना होगा। द्वार संख्या दो अतिथि, गण्यमान्य व्यक्ति, दीक्षांत समारोह की विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सदस्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा।

द्वार संख्या सात से डीलिट, डीएससी, पीएचडी, एमफिल, उपाधि धारक और पदक धारक प्रवेश करेंगे। उपाधि धारकों व पदक पाने वालों को समारोह शुरू होने के एक घंटे पूर्व सुबह 9:30 बजे निर्धारित ड्रेस कोड में पहुंचना होगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि दीक्षांत समारोह में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

इन बातों का भी ध्यान रखना होगा
पदक के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को सूचना सहायक कुलसचिव (प्रशासन) की ओर से भेजी जाएगी। पदक धारकों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। पदक धारकों को अपने महाविद्यालय के प्राचार्य से प्रमाणित फोटो युक्त प्रमाणपत्र सहायक कुलसचिव (प्रशासन) के पास जमा करना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed