फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convocation Of Dayalbagh Education Institute Agra highest Founder's Medal was given to Drishti Goyal

डीईआई का 42वां दीक्षांत समारोह: सर्वोच्च पदक थामते ही चमक उठी दृष्टि, 89 विद्यार्थियों को मिली शोध उपाधि

Sat, 20 Jan 2024 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 09:41 PM IST
सार

डीईआई के 42वें दीक्षांत समारोह में बीटेक छात्रा को संस्थापक पदक के साथ दो निदेशक पदक मिले। पदक हाथ में थामते ही दृष्टि खुशी से चमक उठी।
 

विज्ञापन
Convocation Of Dayalbagh Education Institute Agra highest Founder's Medal was given to Drishti Goyal
दृष्टि गोयल अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान के 42वें दीक्षांत समारोह में सर्वोच्च संस्थापक पदक बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा दृष्टि गोयल को दिया गया। पदक हाथ में थामते ही दृष्टि खुशी से चमक उठी। स्नातक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को यह पदक दिया जाता है। दृष्टि को दो निदेशक पदक भी मिले। संस्थान के दीक्षांत सभागार में कुल 153 पदक दिए गए। साथ ही 4828 विद्यार्थियों को समारोह के दिन डिग्री और डिप्लोमा के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इस बार अध्यक्ष पदक तीन विद्यार्थियों को दिया गया। स्नातक स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने पर बीवॉक मैनेजमेंट एंड मैन्युफैक्चर ऑफ आयुर्वेदिक ड्रग्स की छात्रा अदिति राठौर को अध्यक्ष पदक दिया गया। परास्नातक स्तर पर अंक समान होने पर दो विद्यार्थियों एमएससी कंप्यूटर साइंस के अमन प्रताप सिंह और तनु कौर को अध्यक्ष पदक दिया गया। वहीं, 149 निदेशक पदक विद्यार्थियों को दिए गए। समारोह में 89 विद्यार्थियों को शोध उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता डीईआई व राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग के अध्यक्ष गुर स्वरूप सूद ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति का परिचय दिया। वह कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप डीईआई में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रासंगिकता के साथ उत्कृष्टता हमारा मंत्र है। संस्थान वायु प्रदूषण नियंत्रण में सक्रिय रूप से योगदान देता है। समारोह में डीईआई के शिक्षा सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रेम सरन सत्संगी (गुरु महाराज) की भी उपस्थिति रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed