फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convicted of Chandan murder case, Salim dies in hospital

Agra News: चंदन हत्याकांड के सजायाफ्ता सलीम की अस्पताल में मौत

Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Convicted of Chandan murder case, Salim dies in hospital
चंदन हत्याकांड के दोषी सलीम का शव लेकर कासगंज पहुंची एम्बुलेंस। संवाद
कासगंज। चंदन हत्याकांड में सजा काट रहे सलीम जावेद की लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मधुमेह व गुर्दा रोग से पीड़ित था। उसकी डायलसिस नियमित चल रही थी। मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग लखनऊ रवाना हो गए।चंदन हत्याकांड में एनआईए न्यायालय ने सलीम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह लखनऊ की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसके दो भाई वसीम व नसीम भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या तहसील रोड पर गोली मारकर की गई थी। घटनास्थल के पास ही सलीम का घर है। सलीम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सदमे में आ गए और चीत्कार मचने लगा। उनके रिश्तेदार भी दिन में ही घर पर पहुचंने लगे। देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद सलीम का शव घर नहीं पहुंचा था। देर रात तक शव पहुंचने की उम्मीद थी। बताया गया कि सलीम मधुमेह व गुर्दा रोग से काफी समय से बीमार चल रहा था। जेल में अस्पताल में भी उसका इलाज होता था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे किंगजॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


21 जुलाई को खत्म हुई थी पेरोल
कासगंज। मुख्य आरोपी पिछले दिनों कुछ समय की पैरोल पर आया था। बताया गया कि वह 21 जुलाई को पेरोल की अवधि खत्म होने पर वापस जेल चला गया था।

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
कासगंज। चंदन गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मौत होने की सूचना मिलने के बाद शाम के समय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। देर शाम उसका शव शहर में पहुंचना था। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed