फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   conversation between MLA Babulal and sangathan mantri who was opposing BJP candidate from Fatehpur Sikri

रूठे बिगाड़ न दें खेल: मनाने का दौर जारी, चौधरी बाबूलाल और संगठन महामंत्री के बीच बंद कमरे में हुई गुफ्तगू

Mon, 15 Apr 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 03:59 PM IST
सार

आगरा में रूठे नेता कहीं भाजपा का खेल बिगाड़ न दें इसलिए उनको मनाने का दौर जारी है। भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रहे विधायक बाबूलाल और संगठन मंत्री के बीच बंद कमरे में गुफ्तगू हुई। 

विज्ञापन
conversation between MLA Babulal and sangathan mantri who was opposing BJP candidate from Fatehpur Sikri
चौधरी बाबूलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर का खुले तौर पर विरोध किया है। वह प्रत्याशी बदलने की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल में आए पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


चौधरी बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह ने फतेहपुर सीकरी के सांसद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। वह सोमवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। इसके पहले रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी संगठन की बैठक आयोजित की थी। 
विज्ञापन


इस बैठक में तो चौधरी बाबूलाल मौजूद नहीं थे, लेकिन वह बाद में होटल पहुंचे। उन्होंने संगठन मंत्री से बंद कमरे में मुलाकात की। उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी पदाधिकारी ने बुलाया था या वह खुद ही मिलने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर हुए दो कार्यक्रमों से उन्होंने दूरी बनाए रखी थी। अब उनकी संगठन मंत्री से मुलाकात के पीछे क्या मकसद था? इसको लेकर कयास का दौर चल रहा है। आखिर इस मुलाकात के बाद विधायक के रुख में कोई परिवर्तन आ सकता है या नहीं। यह भविष्य ही बताएगा। सोमवार को रामेश्वर चौधरी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed