फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convenience fee exchanged from tire trader for security case reached High Court complaint to Lokayukta too

Agra:  टायर व्यापारी से सुरक्षा से बदले सुविधा शुल्क, हाईकोर्ट पहुंचा मामला...लोकायुक्त से भी शिकायत

Sat, 29 Jun 2024 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 08:00 AM IST
सार

आगरा में टायर व्यापारी से पुलिस ने सुरक्षा के बदले सुविधा शुल्क मांगा। ये मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में लोकायुक्त से भी शिकायत की गई है। 

 

विज्ञापन
Convenience fee exchanged from tire trader for security case reached High Court complaint to Lokayukta too
आगरा पुलिस, - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा पुलिस द्वारा सुरक्षा देने के बदले सुविधा शुल्क की मांग करने के आरोप पर छीपीटोला के टायर व्यापारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने केस का स्टेटस तलब किया है। लोकायुक्त के पास भी शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन


छीपीटोला के मनोज सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर 23 फरवरी 2023 को काॅल आई। उसमें 50 लाख रुपये चौथ न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसी दिन पुलिस ने रकाबगंज थाने में चौथ मांगने का केस दर्ज कर लिया। व्यापारी को सुरक्षा दे दी। मगर, कुछ समय बाद सुरक्षा हटा ली। व्यापारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने विवेचना और सुरक्षा के संदर्भ में एसीपी एलआईयू सत्य प्रकाश शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने गनर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुविधा शुल्क के रूप में मोबाइल और पुखराज की मांग की थी। दोनों उपहार दिए गए थे।
विज्ञापन


इन्हीं आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में भी रिट दायर की है। एसीपी एलआईयू सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। सुरक्षा देने का काम कमेटी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed