फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over stairs on Lucknow-Agra Expressway, UPDA gave clarification in court

Agra News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सीढ़ियों को लेकर विवाद, यूपीडा ने कोर्ट में दी सफाई

Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Controversy over stairs on Lucknow-Agra Expressway, UPDA gave clarification in court
मैनपुरी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के करहल-कट पर सीढ़ियां न होने के मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिशासी अभियंता ने स्थायी लोक अदालत में अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने अदालत को लिखित जवाब में कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर केवल 18 स्थानों पर ही प्रवेश और निकास की व्यवस्था है। यात्रियों को केवल उन्हीं स्थानों पर बने लूप और रैंप का उपयोग करना होता है। अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि रेलवे ब्रिज पर जो सीढ़ियां बनाई गई हैं, वे आम यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि रेलवे ब्रिज के निरीक्षण के लिए हैं। अन्य जगहों पर सीढ़ियां बनाने का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा उन्होंने टोल शुल्क प्रणाली भी बताई।
विज्ञापन






अदालत की टिप्पणी

अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया ने स्थायी लोक अदालत में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर करहल-कट पर सीढ़ियां न होने से यात्रियों को परेशानी होती है, जबकि अन्य जगहों पर सीढ़ियां बनी हुई हैं। उन्होंने तर्क दिया कि करहल-कट मैनपुरी और इटावा को जोड़ता है और यहां से सैफई मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है। इसी मामले में यह सफाई यूपीडा ने पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अदालत ने कहा-अधिवक्ता के माध्यम से रखें सफाई

स्थायी लोक अदालत के न्यायाधीश श्याम कुमार ने यूपीडा के अधिशासी अभियंता को बताया कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई का आदेश पहले ही दिया जा चुका है और उन्हें अब किसी अधिवक्ता के माध्यम से ही अपना पक्ष रखना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed