फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy over burial of dead body in front of house in village Timrakh

Agra News: गांव टिमरख में घर के सामने शव दफनाने पर विवाद

Sat, 28 Sep 2024 04:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body in front of house in village Timrakh
गांव टिमरख में घर के सामने शव दफनाने पर विवाद
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंचे सीओ करहल, दोनों पक्ष को समझा कर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव टिमरख में घर के सामने कब्रिस्तान में शव दफनाने पर शनिवार की सुबह दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष से वार्ता करने के बाद विवाद निस्तारण कराया। शव को कब्र खुदवाकर दफन कराया गया।

कुर्रा क्षेत्र के गांव टिमरख निवासी अहमद अली के पिता मंजूर अली की शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई। शनिवार की सुबह वह पिता का शव दफनाने गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे थे। तभी कब्रिस्तान के सामने रह रहे गृहस्वामी रंजीत ने शव को घर के सामने दफनाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। शव दफनाए जाने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर समस्या के बारे में जाना। रंजीत का कहना था कि शव दफनाने का विरोध नहीं बल्कि घर का सामना छोड़ कर दफनाने के लिए कहा है। दोनों को समझा बुझाकर सीओ ने स्थिति को संभाला। दोनों पक्ष के सहमत होने के बाद विवाद का निस्तारण कराया। इसके बाद कब्रिस्तान में पुलिस मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव को दफन कराया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच बातचीत के बनी सहमति से निस्तारण करा दिया गया है। मौके पर अब किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed