फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy broke out over removal of bricks lying in the field

Agra News: खेत में पड़ी ईंट को हटाने के लिए हुआ विवाद

Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Controversy broke out over removal of bricks lying in the field
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव में खेत में पड़ी ईंटों को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोग एकत्रित होकर खेत पर पहुंच गए, इस पर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इस विवाद में खेत पर कब्जा करने व हमले के आरोप में सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला उमा कुमारी के द्वारा दर्ज कराया गया है। उमा का आरोप है कि उनके पिता हाकिम सिंह के खेत के बराबर में विपक्षी सौदान सिंह का मकान व दीवार खड़ी है। कुछ समय पूर्व पिता के खेत में यह दीवार गिर गई। खेत में गिरी दीवार की ईंटें सौदान सिंह ने खेत की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से नहीं हटाई गईं। इस बात की शिकायत करने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी सौदान सिंह को ईंटे हटाने के निर्देश दिए फिर भी ईंटें नहीं हटाईं गईं।
विज्ञापन

बाद में जब पीडि़त ने स्वयं ही ईंटें हटाकर एक तरफ रख दीं। इसी बात से नाराज सौदान सिंह और उनके परिवार के जोगेंद्र सिंह, योगेश, अनेक सिंह, अरविंद, अशोक, राहुल लाठी डंडा लेकर हमला करने आ गए। हमलावरों को देखकर हाकिम सिंह व उनकी पत्नी मौके से फरार हो गए। यह घटना 13 दिसंबर को हुई। उमा कुमारी ने मामले की शिकायत एसपी से भी की। उमा का कहना है कि आरेापी उनके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने मेड़ भी तोड़ दी है और बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed