फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contractors will be blacklisted for negligence in construction work in agra

Agra: निर्माण कार्यों की होगी जांच...खराब गुणवत्ता पर फंसेंगे ठेकेदार, नगर निगम दर्ज कराएगा एफआईआर

Sat, 01 Nov 2025 10:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Nov 2025 10:24 PM IST
सार

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वालों की अब मुश्किल बढ़ने वाली है। गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Contractors will be blacklisted for negligence in construction work in agra
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की रैंडम जांच होगी। जांच के दौरान गुणवत्ता खराब मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों और अभियंताओं को यह निर्देश दिए हैं। सभी अफसरों को लगातार जांच करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियंताओं को निर्देशित किया कि सीएम ग्रिड से संबंधित कार्यों की ड्राइंग शीघ्र उपलब्ध कराई जाए ताकि कार्य समय पर प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन

 
जिन योजनाओं के टेंडर जारी हो चुके हैं, उनके वर्क ऑर्डर में अनावश्यक देरी न की जाए। शहर की सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों पर बने मेनहोल और गड्ढों की मरम्मत तत्काल कराकर रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान उत्पन्न होने वाले सीएनडी वेस्ट (निर्माण मलबे) का समय पर उठान सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में नगर निगम के सभी निर्माण अभियंता और निर्माण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed