{"_id":"61af9a33cd2f244378215149","slug":"contract-workers-s-strike-finished-vaccination-starts-kasganj-news-agr5171468163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त होते ही टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त होते ही टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
कासगंज में एक केंद्र पर टीका लगवाते लोग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आठ दिन से चली आ रही हड़ताल शासन द्वारा मांगे पूरी हो जाने के बाद मंगलवार को समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्त हो जाने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली। मंगलवार को 9635 लोगों ने एंटी कोविड वेक्सीन लगाई और 1208 लोगों ने कोरोना की जांच करवाई।
कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने का सबसे अधिक असर कोरोना टीकाकरण और जांच पर पड़ रहा था। ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच हड़ताल से टीकाकरण और जांच प्रभावित हो जाने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी हुई थी। सोमवार की देर शाम जैसे ही शासन से कर्मियों की मांगों के पूरा कर लिए जाने की जानकारी मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को कर्मी नियत समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए। इसी के साथ ही टीकाकरण के लिए लगाए गए सभी सत्र चालू हो गए, जिससे टीकाकरण में तेजी आ गई। 9635 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं, 1208 लोगों की कोरोना की जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।
संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद टीकाकरण और कोरोना की जांच के कार्य में तेजी आ गई है। अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल हो गई है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ