फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   contaminated water supply in Agra

पानी में कीड़े और कीचड़, कैसे बुझे प्यास, अफसर बोले- इसके लिए हम नहीं, लोग खुद जिम्मेदार

Mon, 22 Jul 2019 02:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
contaminated water supply in Agra
पानी में छोटे छोटे कीड़े - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुराने शहर में सप्लाई किए जा रहे दूषित पेयजल में कीड़े भी निकल रहे हैं। आवास विकास में भी बदबूदार पानी की सप्लाई की जा रही है। दोनों जगह लोग पानी खरीदकर लाने के लिए मजबूर हैं। दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं अफसर का कहना है कि आपूर्ति तो साफ पानी की हो रही है। लोग मोटर से पानी खींचते हैं, इसलिए कीड़े और कीचड़ आ रहा है। 
विज्ञापन


आवास विकास सेक्टर पांच स्थित नव दुर्गा माता मंदिर के आसपास और 418 नंबर वाली गली में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। मिथलेश, विमला, लीला आदि का कहना है कि पाइप लाइन कहीं न कहीं नाले में लीक हो रही है, जिससे पानी में कीचड़ आ रही है।
विज्ञापन


पुराने शहर में बेलनगंज, रावतपाड़ा, पीपल मंडी, कचहरी घाट क्षेत्र में होने वाले पानी की सप्लाई में छोटे-छोटे कीड़े निकल रहे हैं। कचहरी घाट निवासी शिखा गुप्ता, आशुतोष, प्रियंका आदि का कहना है कि टैंकों की सफाई नहीं हो पाती है। इससे उनमें कीड़े पनप रहे हैं, जो लोगों के घर तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ये कहा

कचहरी घाट निवासी राधारानी ने बताया कि वाटर वर्क्स से सप्लाई होने वाले पानी में छोटे-छोटे कीड़े निकल रहे हैं। रावतपाड़ा की संध्या गुप्ता ने कहा कि टैंक गंदे पड़े रहते हैं। साफ-सफाई होती नहीं है। कीड़े आने की वजह से हमने पानी का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है। आवास विकास सेक्टर 5 निवासी अंशु भटनागर ने कहा कि आए दिन पाइप लाइन टूटने की शिकायत मिलती है। शायद पाइप लाइन ठीक नहीं जुड़ पाने से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। 

इस संबंध में जब विभागीय अफसर से पूछा गया तो उन्होंने लोगों को ही इसके लिए जिम्मेदार बता दिया। अधिशासी अभियंता योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो दिन से तकनीकी खराबी होने से कम पानी की सप्लाई हो पा रही है। ऐसे में जब लोग मोटर से पानी को खींचते हैं तो पाइप लाइन में मिट्टी और गंदगी आ जाती है। अगर पानी में कीड़े या फिर गंदगी है तो लाइन चेक कराई जाएगी। 

दूषित पानी पीने से पीलिया का खतरा

दूषित पानी का अगर पीने में इस्तेमाल किया तो इससे पीलिया का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। पेट जनित समस्याएं भी हो सकती हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि बरसात में पानी के दूषित होने का ज्यादा खतरा रहता है। 

दूषित, कीड़ेयुक्त पानी का पीने में उपयोग करने से पीलिया, दस्त हो सकते हैं। एसएन के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर बताते हैं कि दूषित पानी से नहाने में उपयोग करने से खुजली और फंगस का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed