फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contaminated sewer water going into Shan River

ईशन नदी को दूषित कर रही सीवर लाइन

Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Contaminated sewer water going into Shan River
मैनपुरी। ईशन नदी किनारे लगे सीवर पंप की मोटर छह महीने से खराब है। जिसके चलते सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर ईशन नदी को गंदा कर रहा है। जिला प्रशासन और नगर पालिका इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं जिन मोहल्लों की इधर सप्लाई है उधर भी सीवर ओवर फ्लो हो रही है।
विज्ञापन

ईशन नदी किनारे सीवर लाइन का एक पंप स्थापित है। यह पंप शहर के मोहल्ला नगला पजाबा, गोला बाजार, नगला कीरत, हिंदपुरम, संसारपुर, आजाद नगर, काशीराम कॉलोनी, ऑफीसर्स कॉलोनी आदि से आने वाले सीवर का प्रेशर कर सीवर प्लांट तक भेजती है। लेकिन पिछले छह महीने से इस पंप की मोटर खराब होने के कारण पंप बंद पड़ी हुई है। जिससे सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर ईशन नदी में जा रहा है। बिना ट्रीटमेंट के सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर नदी में जाने से नदी दूषित हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सीवर लाइन कई जगह चोक हो रही है। जिससे विभिन्न मोहल्लों के लोगों को भी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed