फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container overturned on Yamuna Expressway in Mathura

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटा कंटेनर: आधा हिस्सा पुलिया से नीचे गिरा, आधा लटका, चालक की मौत

Sat, 18 Dec 2021 11:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 11:03 AM IST
सार

शनिवार की सुबह आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इसके बाद कंटेनर का आधा हिस्सा एक्सप्रेसवे पर रह गया और आधा हिस्सा पुलिया से नीचे सड़क पर गिर गया। 

विज्ञापन
Container overturned on Yamuna Expressway in Mathura
हादसे के बाद पुलिया पर लटका कंटेनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 101 के समीप एक कंटेनर रेलिंग से टकराने के बाद पुलिया पर पलट गया। कंटेनर का आधा हिस्सा पुलिया पर रह गया और आधा नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कंटेनर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहा था। उसकी रफ्तार तेज थी। एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 101 के समीप बनी पुलिया पर कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया। कंटेनर का आधा हिस्सा नीचे एक्सप्रेसवे से गिर गया और आधा हिस्सा एक्सप्रेसवे ऊपर रह गया। 
विज्ञापन

नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा
हादसे में कंटेनर चालक नरसिंह निवासी दैनी वाली दांडी हिंगोली सूरपुरा खुर्द जोधपुर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल चालक को अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। कंटेनर को क्रेन से हटवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टमाटरों से लदी डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सुबह पांच बजे नोएडा की ओर जा रही टमाटरों से लदी डीसीएम माइलस्टोन 125 के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक आस मोहम्मद पुत्र वैस मोहम्मद निवासी पुरे लक्सरी थाना मोहनगंज जिला अमेठी की मौके पर ही मौत हो गई। बलदेव पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed