फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Consumers upset due to sub post office printer breaking down

Agra News: उप डाकघर का प्रिंटर खराब होने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 23 Apr 2024 05:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to sub post office printer breaking down
अमांपुर। कस्बा के उप डाकघर के पासबुक प्रिंटर में खामी आ गई हैं। पिछले पांच महीनों से पासबुकों में लेन-देन की इंट्री नहीं हो पा रही हैं। वहीं स्टेटमेंट, रजिस्ट्री समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। खाता धारकों ने प्रिंटर को ठीक कराने मांग डाकपाल से की है।
विज्ञापन


उप डाकघर में पासबुक प्रिंटर खराब होने से खाताधारकों को तमाम समस्याएं हैं। विशेष तौर पर स्टेटमेंट नहीं मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। प्रिंटर मशीन की खराबी के कारण डाक विभाग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अभिकर्ता राकेश पाराशर, विजयप्रकाश गुप्ता, दरवेश फौजी, पुष्पेंद्र वर्मा, संजय शाक्य, आकाश गुप्ता सर्राफ का कहना है कि कई दिनों से प्रिंटर खराब है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। लोग प्रतिदिन इंट्री व अन्य कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचते हैं, लेकिन प्रिंटर खराब होने के कारण मायूस होकर वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन


उप डाकपाल नईम वरनी ने बताया कि प्रिंटर खराब होने से डाकघर का कामकाज बाधित हैं। प्रिंटर खराब हो जाने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया हैं। शीघ्र ही समस्या के निदान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed