फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction work on Tulsi Memorial has gained momentum

Agra News: तुलसी स्मारक पर हो रहे निर्माण कार्याें में आई तेजी

Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction work on Tulsi Memorial has gained momentum
सोरोंजी। पर्यटन विभाग द्वारा हरि की पौड़ी के घाटों व तुलसी स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें कार्य में अब तेजी आ गई है। इसमें कुछ काम तो लगभग अंतिम दौर में हैं। इसके साथ ही यहां नई पुलिया भी बनाई गई है। मानसकार गोस्वामी तुलसीदास के स्मारक में शेड के लिए बेस बनाने का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। शेड के लिए तुलसीदास की मूर्ति के चारों ओर नए बने आरसीसी बेस लिंटर पर दर्जन भर पिलर लगाए गए हैं। इस पिलर के बेस पर पीवीसी का शेड बनेगा। इससे पूर्व तुलसी स्मारक की सड़क को जोड़ने वाली पुलिया को ध्वस्त करके पहले से अधिक चौड़ी चार फुट की नई पुलिया बनाई गई है। तुलसी स्मारक से मानस मंदिर के बीच के घाटों की सीढ़ियों पर लाल पत्थर बिछाने व घाटों पर स्टील की रेलिंग लगाने का काम भी जारी है। जगह-जगह मिट्टी के बैग लगाकर पानी की धार को रोका जा रहा है। पंपसेट से पानी को निकालकर रेलिंग लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारे के सामने स्थित घाट पर रेलिंग लगाने के लिए कार्यदायी संस्था को अतिरिक्त मजदूरों को बुलाना पड़ा। इस कार्य के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में 1.29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed