फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction will be demolished from government land of jones in agra

जोंस मिल : 1.6 हेक्टेयर सरकारी जमीन से ध्वस्त किए जाएंगे निर्माण, प्रशासन ने बंद कराए कार्य

Sat, 15 Aug 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Aug 2020 03:58 PM IST
सार

  • आगरा में जोंस मिल के छह खसरों में करीब 1.6 हेक्टेयर सरकारी संपत्ति पैमाइश को बाद सामने आई है। यहां जो निर्माण हुए अब उन्हें ध्वस्त कर प्रशासन सोमवार से अपना कब्जा वापस लेगा।

विज्ञापन
Construction will be demolished from government land of jones in agra
जोन्स मिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल घटवासन के 23 खसरों में 128 बीघा भूमि पर डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्माण पर रोक लगा दी है। निर्माणाधीन यमुना व्यू अपार्टमेंट, ओपी चैन बिल्डंग और जोंस मिल में हो रहे कार्य डीएम के आदेश पर गुरुवार को बंद करा दिए गए। यहां जमीनों की खरीद-फरोख्त व बैनामों पर पहले ही रोक है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम की जांच कमेटी ने बंजर व नजूल भूमि पर हुए कब्जों का निर्धारण किया। नायब तहसीलदार न्यायिक सुनील कुमार सिंह ने बताया छह खसरों में नजूल व बंजर श्रेणी की 1.6 हेक्टेयर सरकारी जमीन मिली है। इस भूमि पर राजकीय संपत्ति के तहत सोमवार को प्रशासन कब्जा लेगा।
विज्ञापन



सात कब्जेदार आए सामने

जांच कमेटी के समक्ष शुक्रवार को सात कब्जेदारों ने अपने दस्तावेज व हक को लेकर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए हैं। इनमें गंभीरमल पांडेय की तरफ से दो, कन्हैई सिंह की तरफ से दो, सुनीता सिंह और विमला शर्मा ने प्रत्यावेदन देकर अपने कब्जे को जायज ठहराया है। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कब्जेदारों को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। कोर्ट में उनका परीक्षण होगा। वह हकदार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था सिटी की जांच

एडीएम प्रशासन ने बताया खसरा संख्या 2079 में आस्था सिटी है। इसमें पीछे का हिस्सा खाली पड़ा है, जबकि उस पर बिल्डर का कब्जा है। इनके विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।

नगर निगम की भूमि की भी जानकारी मिली

एक तरफ बंजर और नजूल भूमि पर प्रशासन कब्जा लेगा। दूसरी तरफ आबादी क्षेत्र का प्रबंधन नगर निगम के अधीन है। जांच अधिकारी ने बताया नगर निगम अधिकारियों के साथ आबादी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया जाएगा।

इन खसरों में मिली सरकारी संपत्ति
भूमि श्रेणी खसरा संख्या क्षेत्रफल
14(3) बंजर 1739 मि. 0.1150 हेक्टेयर
  2079 0.5960 हेक्टेयर
  2086 0.1040 हेक्टेयर
15(2) नजूल 1741 मि. 0.0690 हेक्टेयर
  2088 मि. 0.0810 हेक्टेयर
  2090 मि. 0.4140 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed