{"_id":"6b032f42aeb197ad760dbe99","slug":"construction-of-a-pontoon-bridge-has-begun-at-the-bateshwar-kalyanpur-bharthar-ghat-agra-news-c-421-1-ad11001-21993-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर-कल्यानपुर-भरतार घाट पर बनने लगा पीपों का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर-कल्यानपुर-भरतार घाट पर बनने लगा पीपों का पुल
बटेश्वर मे अटल संकुल भवन मे शोक सभी कर योगी कि माँ के चित्र पर माल्यार्पण करती रानी पक्षलिका सि
Link Copied
बटेश्वर। बटेश्वर और कल्यानपुर भरतार गांव के बीच यमुना नदी पर पीपों का पुल तैयार करने का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। निर्माण कार्य आरंभ होने से स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
इस मार्ग पर पीपों के पुल का संचालन सामान्यतः हर वर्ष 15 अक्तूबर से शुरू हो जाता था। समय पर पुल न बनने से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के बनने से बटेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं का सफर काफी आसान हो जाएगा। मुख्य पूर्णिमा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बटेश्वर पहुंचते हैं। पुल चालू होने से उन्हें लंबे चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। यह पुल केवल श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचल के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। पुल के शुरू होने से भरतार, कल्यानपुर, रहल और रंजीतपुरा समेत करीब दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने, बच्चों को स्कूल जाने और आपातकालीन स्थितियों में अस्पताल पहुंचने में होने वाली परेशानी भी काफी हद तक कम हो सकेगी। पुल निर्माण कार्य शुरू होने पर भरतार, कल्यानपुर व आसपास के गांवों के लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।