फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of a new cut has started at Guru ka Tal metro station will be built on the old one

Agra Metro:  गुरु के ताल पर नया कट बनना हुआ शुरू, पुराने पर बनेगा मेट्रो स्टेशन

Mon, 16 Jun 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 08:45 AM IST
सार

मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के चलते  गुरु के ताल पर पुराना कट बंद कर दिया गया है। यहां पर अस्थायी नय कट बनने का कार्य शुरू हो गया है। 

 

विज्ञापन
Construction of a new cut has started at Guru ka Tal metro station will be built on the old one
गुरुद्वारा के सामने अस्थायी कट बनाने के लिए कार्य करती यूपीएमआरसी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु के ताल पर नया अस्थायी कट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। ये बनने के बाद पुराना कट बंद कर दिया जाएगा। इस पर ही मेट्रो स्टेशन बनेगा। स्टेशन बनने के बाद कट को दोबारा से शुरू करा दिया जाएगा। यूपीएमआरसी का अगले साल मार्च तक सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
विज्ञापन


 
Trending Videos

यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बनेगा। इसमें 13 स्टेशन हैं और ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा एलिवेटेड स्टेशन हैं। इसमें आईएसबीटी पर पिलर बनाने का कार्य पूरा हो चुका है, स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP Weather:  यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु के ताल कट पर स्टेशन बनेगा। इस पर फुट ओवर ब्रिज की भी सुविधा होगी। इसके कुछ मीटर पहले ही नया कट बनाया जा रहा है। इसके लिए रैलिंग तोड़कर कार्य शुरू कर दिया है। इसी से सर्विस रोड की ओर भी रास्ता दिया जाएगा। ये कट बनने के बाद गुरुद्वारा के सामने वाला कट बंद कर दिया जाएगा। स्टेशन बनने के बाद फिर से ये कट शुरू कर दिया जाएगा और अस्थायी कट को बंद कर दिया जाएगा। इससे यातायात प्रभावित नहीं होगा। गुरु के ताल पर बने फुट ओवर ब्रिज को भी हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके ऊपर से एलिवेटेड ट्रैक गुजारा जाएगा। खंदारी तक सितंबर और सिकंदरा तक अगले साल मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इस तरह से मार्च, 2026 तक ताज पूर्वी से सिकंदरा तक लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed