फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable who accused inspector of beating suspended In agra

UP: 'इंस्पेक्टर को मेरी जाति नहीं पसंद इसलिए डंडे से पीटा', आरोप लगाने वाला सिपाही निलंबित, जानें पूरा मामला

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

सिपाही के आरोपों की जांच के लिए डीसीपी सिटी विकास कुमार को जांच सौंपी गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Constable who accused inspector of beating suspended In agra
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज में तैनात सिपाही आनंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि सिपाही ने कर्मचारी आचरण और सोशल मीडिया नियमावली का उल्लंघन किया। सिपाही ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया था। हालांकि निरीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को सिपाही के वीडियो वायरल हुए थे। इससे वो अपने शरीर पर लगी चोट दिखा रहा था। मीडिया के सामने आकर कहा था कि प्रभारी निरीक्षक को उसकी जाति पसंद नहीं, इसलिए पीटा गया। मामला लखनऊ तक पहुंच गया। डीजी कंट्रोल से जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने जांच एसीपी लोहामंडी गिरीश कुमार को दी। उन्होंने सिपाही और निरीक्षक के बयान दर्ज किए। इसके बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षक पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। इसके साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Rangji Heights Suicide Case: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने की थी आत्महत्या, युवक करता था वीडियो कॉल

 कैमरे पर दिया था बयान

पुलिसकर्मियों के लिए कर्मचारी आचरण और सोशल मीडिया नियमावली बनी है। सिपाही ने कैमरे के सामने आकर बयान दिया था। इससे पहले अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। उसने दोनों नियमावली का उल्लंघन किया। विवाद के दौरान सिपाही का निरीक्षक ने वीडियो बनाया था। सिपाही ने कहा था कि वीडियो बनाने के बाद पिटाई की। उसके चोट लगी। ऐसे में जांच जारी है कि सिपाही को चोट कैसे लगी? उसका मेडिकल भी नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed