{"_id":"644968655d9191689f0835a8","slug":"constable-posted-on-up-112-died-during-treatment-agra-news-c-25-1-137283-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी 112 पर तैनात आरक्षी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी 112 पर तैनात आरक्षी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात एक आरक्षी की दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व खून की उल्टी होने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। बुधवार को परिजन शव लेकर आए। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव नगला भोज निवासी आरक्षी अरविंद कुमार (53) वर्तमान में थाना क्षेत्र में यूपी 112 पर तैनात थे। वह कुछ समय से बीमार थे, दो दिन पूर्व उन्हें खून की उल्टी हुई तो साथी कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। परिजन को सूचना दिए जाने के बाद विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां परिजन बेहतर इलाज की बात कहते हुए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल ले गए थे। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान अरविंद कुमार ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। बुधवार को परिजन शव लेकर तैनाती स्थल लेकर आए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
आरक्षी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
ड्यूटी के दौरान हालत बिगडने के बाद यूपी 112 पर तैनात मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां एसपी विनोद कुमार ने मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। परिजन की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मुख्य आरक्षी को अंतिम विदाई दी गई। शवयात्रा में एसपी और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के अलावा अन्य कर्मियों ने कंधा दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले गए।