फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable came without duty to protect the former block chief was suspended

Agra: बिना ड्यूटी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की सुरक्षा में पहुंचा सिपाही, किया गया निलंबित

Thu, 25 Jan 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 12:03 PM IST
सार

यूपी पुलिस का जवान पिकेट ड्यूटी छोड़कर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की सुरक्षा में पहुंच गया। सिपाही का फोटो वायरल हुआ, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
constable came without duty to protect the former block chief was suspended
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख एवं भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान के साथ फोटो वायरल होने के बाद एक और पुलिसकर्मी पर गाज गिरी। ताजगंज क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही बिना किसी अधिकारी को बताए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख का सुरक्षाकर्मी बनकर गया था। इस पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया। कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। इससे पूर्व एक दरोगा और सिपाही भी निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


20 जनवरी को सुग्र्रीव सिंह चौहान मंसुखपुरा के शाहपुर खालसा गांव गए थे। उन्होंने एक सभा की थी। ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया था। 21 जनवरी को कुछ फोटो वायरल हुए, जिसमें पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के साथ कुछ पुलिसकर्मी नजर आए थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसीपी पूर्वी जोन रवि कुमार ने जांच कराई। एसआई रविंद्र कुमार और सिपाही जनमेश को निलंबित किया था। नोटिस भी जारी किया था। सभा में बिना अनुमति जाने का कारण भी पूछा था।
विज्ञापन


सुग्रीव चौहान का एक और फोटो वायरल हुआ था, जिसमें उनके साथ एक सिपाही नजर आ रहा था। सिपाही की पहचान थाना ताजगंज में तैनात सिपाही सोनू के रूप में हो गई। मामले की जांच डीसीपी सिटी सूरज राय ने कराई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सिपाही को निलंबित किया गया है। उसे नोटिस जारी किया है। वह किसकी अनुमति से पिकेट ड्यूटी छोडकर गया, यह पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ब्लाॅक प्रमुख को मिली थी सुरक्षा
नवागत पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के आदेश के बाद कई लोगों से सुरक्षा हटा ली गई है। उन्हीं लोगों को सुरक्षा दी गई है, जिन्हें शासन से निर्देश हैं। सुरक्षा हटने वालों में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भी शामिल हैं। इससे पहले ताजगंज स्थित पंचवटी के पास उनके कार्यालय पर पिकेट लगी थी। सिपाही सोनू वहीं पर तैनात था। तब से ही वो पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के संपर्क में है। सभा में बिना बताए चला गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed